हनुमान भक्त स्पिनर जुड़ा मुंबई इंडियन्स से, मिचेल सैंटनर हुए बाहर
दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर केशव महाराज को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मुकाबलों के लिए मुंबई इंडियन्स की टीम में न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर के विकल्प के तौर पर शामिल किया गया।
सेंटनर कंधे की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट यहां वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टीम के पिछले मैच के दौरान लगी थी।
आईपीएल ने बयान में कहा, मुंबई इंडियन्स ने दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को मिचेल सेंटनर के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया है। सेंटनर बाएं कंधे में लगी चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो गए हैं।बयान के अनुसार, सेंटनर को यह चोट मुंबई इंडियन्स के पिछले घरेलू मैच के दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बाउंड्री के पास कैच लेने की कोशिश करते समय लगी थी।
आईपीएल ने कहा, अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर महाराज हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में खेले थे। उन्होंने 2024 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से दो आईपीएल मैच खेले। वह 75 लाख रुपये की फीस पर मुंबई इंडियन्स में शामिल हुए हैं।
जैसा कि नाम से ही लगता है केशव महाराज सनातन हिंदू धर्म के अनुयायी हैं । उन्हें हनुमान चालीसा भी कंठस्थ याद है। वह कोशिश करते हैं कि हर मंगलवार या शनिवार हनुमान जी का जाप कर सकें।
सेंटनर कंधे की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट यहां वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टीम के पिछले मैच के दौरान लगी थी।
आईपीएल ने कहा, अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर महाराज हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में खेले थे। उन्होंने 2024 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से दो आईपीएल मैच खेले। वह 75 लाख रुपये की फीस पर मुंबई इंडियन्स में शामिल हुए हैं।
ज्यादातर दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी अमूमन ईसाई धर्म के अनुयायी रहते हैं। एक दो खिलाड़ी इस्लामिक मूल के भी हैं जैसे इमरान ताहिर , तबरेज शम्सी। अभी के समय में एक दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी है जो हुनमान जी की आराधना करता है।यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज हैं।SANTNER RULED OUT OF IPL 2026.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 27, 2026
- Keshav Maharaj has replaced Mitchell Santner in MI squad for IPL 2026. pic.twitter.com/GUHzuTo0hz
जैसा कि नाम से ही लगता है केशव महाराज सनातन हिंदू धर्म के अनुयायी हैं । उन्हें हनुमान चालीसा भी कंठस्थ याद है। वह कोशिश करते हैं कि हर मंगलवार या शनिवार हनुमान जी का जाप कर सकें।