1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Tata motors ties up with Uber for electric car

Tata ने मिलाया Uber से हाथ, 25000 EV कार के लिए हुई धांसू डील

tata motors
हाल ही में UBER ने TATA मोटर्स के साथ MoU साइन कर 25000 सस्टेनेबल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को मार्केट में लाने की खुशखबरी शेयर की है। यह एग्रीमेंट एक कार बनाने वाली कंपनी और राइडशेयरिंग प्लेटफॉर्म के बीच भारत की अब तक की सबसे बड़ी EV कमिटमेंट है।

बताया जा रहा है‍ कि यह समझौता टाटा की BluSmart के साथ 10000 कार डिल्स से 2 गुना बड़ा है। TATA मोटर्स भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी है। UBER भारत का लिडिंग राइड शेयरिंग ऐप है।

इस समझौते के अंतर्गत TATA अपनी 25000 Tigor XPRES-T इलेक्ट्रिक कार UBER राइड नेटवर्क को दिल्ली NCR, मुंबई, कोलकाता, चेन्‍नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद के ऑपरेटर्स को डिप्लॉय करेगा। इन कारों को 12 से 15 महीनों में प्रदान कर दिया जाएगा।

Tata की XPRES-T EV इलेक्ट्रिक कार 2 ड्राइव रेंज (315 किलोमीटर और 277 किलोमीटर) के ऑप्शन में उपलब्ध है। कार 26kWh और 25.5 kWh हाई-डेंसि‍टी बैटरी से लैस है। फास्ट चार्जिंग के फीचर के साथ यह कार 0-80 परसेंट की चार्जिंग केवल 59 से 110 मिनट में हो जा‍ती है।

उबर ई-मोबिलिटी को बढ़ाना चाहता है। उसने अपनी राइड्स को जीरो-एमिशन व्हीकल्स के साथ जोड़ने का संकल्प लेते हुए साल 2040 तक माइक्रो-मोबिलिटी प्राप्त करने का फैसला लिया है। Edited By : Chetan Gour 
अगला लेख
RSS को अनपढ़ बताने पर विवादों में घिरे कुमार विश्वास, भाजपा नेता ने पीटने की कहीं बात