1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Rupee depreciates by 4 paise

रुपए में आई 4 पैसे की गिरावट, 82.80 रुपए प्रति डॉलर पर आया

Rupee Dollar
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट और वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की भावना के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया कमजोर खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.84 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। बाद में यह 4 पैसे के नुकसान के साथ 82.80 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
 
पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 27 पैसे टूटकर 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इसी बीच 6 मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत के नुकसान से 104.27 पर आ गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल के भावों में आई गिरावट, पेट्रोल-डीजल के खुदरा भावों पर भी दिखा असर