1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. LIC receives 57.2 crore GST notice

LIC को 57.2 करोड़ रुपए का GST नोटिस

LIC
LIC receives 57.2 crore GST notice : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सोमवार को कहा कि कर अधिकारियों ने वित्तवर्ष 2020-21 में मिले अतिरिक्त इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के लिए कंपनी को लगभग 57.2 करोड़ रुपए का नोटिस दिया है।

एलआईसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी को अतिरिक्त आईटीसी के संबंध में दिल्ली के सहायक आयुक्त से सोमवार को नोटिस मिला। सूचना के अनुसार, मांग का वित्तीय प्रभाव- जीएसटी (31,04,35,201 रुपए), ब्याज (23,13,21,002 रुपए) और जुर्माना (3,10,43,519 रुपए) की सीमा तक है। इसमें कहा गया है कि एलआईसी के वित्त, संचालन या अन्य गतिविधियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कचरा प्रबंधन को लेकर SC ने राज्‍यों से मांगा जवाब, पर्यावरण के लिए बताया क्‍या है जरूरी