गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Has Anil Ambani's company Reliance Capital been sold?
Written By
Last Updated : गुरुवार, 27 अप्रैल 2023 (12:46 IST)

क्या अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल बिक गई?

क्या अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल बिक गई? - Has Anil Ambani's company Reliance Capital been sold?
Reliance Capital News : कारोबारी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल इन दिनों फिर चर्चा में हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हिंदुजा ग्रुप की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स रिलायंस कैपिटल को खरीदने की तैयारी कर रही है। इसके लिए उसने 9650 करोड़ रुपए की बोली लगाई है।
 
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 और कंपनियां टोरेंट इन्वेस्टमेंट्स और ओकट्री कैपिटल ने भी अनिल अंबानी की इस कंपनी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। दिसंबर में रिलायंस कैपिटल के लिए पहली नीलामी में टॉरंट ने सबसे अधिक 8,640 करोड़ रुपए की पेशकश की थी। तब इंडसइंड ने 8,110 करोड़ की बोली लगाई थी। मगर कंपनी ने दूसरी नीलामी में भाग नहीं लिया। अमेरिका की निवेश फर्म ओकट्री कैपिटल ने भी आखिरी मौके पर अपने कदम पीछे खिंच लिए।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंदुजा ग्रुप ने पहले राउंड के दौरान 9,510 करोड़ का ऑफर पेश किया और इसे 9,650 करोड़ रुपए दूसरे राउंड तक ले गया। इसके बाद किसी ने काउंटर बोली पेश नहीं की। इस तरह हिंदुजा ग्रुप की बोली सबसे अधिक रही।
 
बताया जा रहा है कि दूसरी नीलामी से टोरेंट खुश नहीं है और उसने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। शीर्ष अदालत में मामला लंबित है। 
 
अनिल अंबानी की रिलायंस पर करीब 40,000 करोड़ रुपए का कर्ज है। इस गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के रूप में काम करने वाली कंपनी के बोर्ड को को 29 नवंबर 2021 को बर्खास्त कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें
चारधाम मंदिर परिसरों में जियो की ट्रू 5जी सर्विस लॉन्च, धामी ने जताया आभार