1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. First Republic Bank shares hit record low

फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के शेयरों में भारी गिरावट, हो सकता है SVB और सिग्नेचर बैंक जैसा हाल

First Republic Bank
मुश्‍किल में अमेरिका का फर्स्ट रिपब्लिक बैंक 
अमेरिका सरकार ने मदद से किया इनकार
39.2% गिर गए बैंक के शेयर
First Republic Bank: अमेरिकी सरकार द्वारा फर्स्ट रिपब्लिक बैंक की मदद से इनकार करने के बाद बैंक के शेयर होल्डर्स में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बैंक के शेयर रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गए। आशंका जताई जा रही है कि इस बैंक का हाल भी सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक जैसा हो सकता है। 
 
गिरावट की वजह से न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज ने बुधवार को बैंक के शेयरों की ट्रेडिंग पर रोक लगा दी। इस समय तक बैंक के शेयरों के मूल्य 39.2% तक गिर गए थे। सोमवार को जारी बैंक की पहली तिमाही रिपोर्ट में बैंक डिपॉजिट में 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि बैंक ने रिपोर्ट के बाद कहा था कि बड़े बैंकों के एक समूह ने अबीमाकृत क्रेडिट में 30 बिलियन डॉलर जमा करके इसे बचाने के लिए कदम बढ़ाया है।
 
सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के पतन के बाद ये तीसरा बैंक होगा, जो डूबने की कगार पर है। इन बैंकों के पतन से अमेरिकी रिजनल बैंकों की स्थिति पर बुरा असर पड़ा है। 
 
कहा जा रहा है कि बैंक अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कई कड़े कदम उठा सकता है। बैंक कर्मचारियों के वेतन में कमी, कर्मचारियों की छंटनी, खर्चों में कटौती के साथ ही बैंक धनी ग्राहकों को दिए जाने वाले ब्याज की दर भी घटा सकता है। 
अगला लेख
प्रकाश सिंह बादल को अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़