बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, silver rates on Akshay Tritiya
Written By
Last Updated : मंगलवार, 3 मई 2022 (08:58 IST)

अक्षय तृतीया पर सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

Akshay Tritiya
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 745 रुपए के नुकसान के साथ 50,936 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,681 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
इसी तरह चांदी की कीमत भी 1,228 रुपए की गिरावट के साथ 63,028 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 64,256 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 22.62 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी बांड आय बढ़ने से सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,880 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जिससे यहां सोने की कीमतों में गिरावट आई।'

उल्लेखनीय है कि आज देश में अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। इसे हिंदू धर्म में शादियों के लिए स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना जाता है। इस दिन सोना चांदी की जमकर खरीदारी की जाती है। 
 
ये भी पढ़ें
जोधपुर में हिंसक झड़प, इंटरनेट बंद, सीएम गेहलोत की मार्मिक अपील