Sun, 5 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold Silver Global MarketsYellow Meta

सोना 300 रुपए चमका, चांदी में उछाल

Gold
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 300 रुपए चमककर 30,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 900 रुपए की छलांग लगाते हुए 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
 
दोनों कीमती धातुओं ने एक तरह से गत दिवस की गिरावट की भरपाई कर ली है। बुधवार को सोना 300 रुपए लुढ़का था जबकि चांदी की गिरावट 800 रुपए की रही थी।
 
विदेशी बाजारों में सोने में कल एक प्रतिशत की तेजी देखी गयी जबकि आज भी यह सिलसिला जारी रहा और सोना हाजिर 3.20 डॉलर की मजबूती के साथ 1,286.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 9.8 डॉलर की बढ़त में 1,289.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में तेजी की मुख्य वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जुलाई में हुई बैठक का विवरण है। बुधवार को जारी विवरण में संकेत मिलते हैं कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में अगली बढ़ोतरी में देरी कर सकता है। इससे डॉलर कमजोर पड़ा और निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया। 
वैश्विक स्तर पर चांदी में आज गिरावट रही। चांदी हाजिर 0.03 डॉलर कमजोर पड़कर 17.08 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
प्रधानमंत्री चाहते हैं ‘स्वच्छ भारत’, हम चाहते हैं ‘सच भारत’ : राहुल गांधी