1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold rises by Rs 877, silver rises by Rs 2,012

सोने में 877 रुपए की तेजी, चांदी में 2,012 रुपए का उछाल

Gold
नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 877 रुपए की तेजी के साथ 50,619 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोने का भाव 49,742 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 2,012 रुपए बढ़कर 69,454 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह भाव 67,442 रुपए प्रति किलो था। 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,935 डॉलर प्रति औंस और चांदी भी लाभ के साथ 27.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर में गिरावट आने के कारण सोने की कीमत में तेजी आई। (भाषा)
अगला लेख
Bird flu: कौवों और प्रवासी पक्षि‍यों की रहस्‍यमय मौत से देशभर में हड़कंप, इंसानों को भी खतरे की आशंका