शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. मजबूत वैश्विक रुख से सोने में 514 और चांदी में 1,046 रुपए की तेजी
Written By
Last Updated : मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (18:54 IST)

मजबूत वैश्विक रुख से सोने में 514 और चांदी में 1,046 रुपए की तेजी

Gold
नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख और रुपए में गिरावट के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 514 रुपए की तेजी के साथ 48,847 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,333 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,046 रुपए की तेजी के साथ 63,612 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछला बंद भाव 62,566 रुपए प्रति किलोग्राम था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 514 रुपए की तेजी आई, जो सोने की वैश्विक कीमत में आई तेजी और रुपए के मूल्य में आई गिरावट को प्रदर्शित करता है। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की गिरावट के साथ 73.63 (प्रारंभिक आंकड़ा) रुपए प्रति डॉलर रह गया।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,845 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 23.16 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। (भाषा)
ये भी पढ़ें
शुभेंदु अधिकारी का TMC पर निशाना, कहा- मैं पहले भारतीय हूं, फिर बंगाली