1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi bullion market

सोने में 481 रुपए की तेजी, चांदी में भी उछाल

Delhi bullion market
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 481 रुपए की तेजी के साथ 48,887 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,406 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 555 रुपए के उछाल के साथ 63,502 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंची। पिछले दिन के कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 62,947 रुपए प्रति किग्रा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,841 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 24.16 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा, अमेरिका और यूरोपीय संघ की ओर से प्रोत्साहन पैकेज मिलने की उम्मीद में सोने की कीमतों में तेजी आई। कोविड-19 महामारी के टीके के मोर्चे पर भी महत्वपूर्ण पहल हुई है।(भाषा)
अगला लेख
खुशखबर, 'V आकार’ का सुधार दर्ज कर रही है भारतीय अर्थव्यवस्था