शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold prices at all time high, silver above Rs 60,000 per kg
Written By
Last Modified: बुधवार, 22 जुलाई 2020 (21:51 IST)

सोना 50,920 रुपए के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर, चांदी ने भी लगाई लंबी छलांग

Gold and silver prices
नई दिल्ली। अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 430 रुपए की लंबी छलांग के साथ 50,920 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया।इससे पूर्व के कारोबारी सत्र में सोना 50,490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
 
चांदी भी 2,550 रुपए के तेज उछाल के साथ 60,400 रुपए प्रति किलोग्राम की ऊंचाई को छू गई। मंगलवार को इसका बंद भाव 57,850 रुपए प्रतिकिलो था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 430 रुपए की तेजी के साथ नए रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गई। यह अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के अनुरूप है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ दर्शाता 1,855 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया जबकि चांदी का भाव 21.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।
 
उन्होंने कहा कि बुधवार को सोने की अंतरराष्ट्रीय हाजिर कीमत 1,850 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंचने से यहां भी पीली धातु की लिवाली काफी बढ़ गई।
 
पटेल ने कहा कि अमेरिका में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प सर्राफा में लिवाली बढ़ाई है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भोपाल में 10 दिन का टोटल लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद