1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold prices decreased by Rs 172

रुपए की विनिमय दर में सुधार से सोना 172 रुपए फिसला, चांदी में रही तेजी

gold silver
नई दिल्ली। रुपए की विनिमय दर में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 172 रुपए की गिरावट के साथ 47,246 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
 
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,418 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके विपरीत चांदी की कीमत 342 रुपए की तेजी के साथ 60,508 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,166 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 31 पैसे की तेजी के साथ 75.59 (अस्थाई) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली लाभ के साथ 1,797 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 22.53 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि न्यूयॉर्क स्थिति जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में मंगलवार को हाजिर सोने की कीमत 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,797 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रही।
अगला लेख
बिना OBC आरक्षण के मध्यप्रदेश में नहीं होंगे पंचायत चुनाव, बोले शिवराज, सरकार जाएगी सुप्रीमकोर्ट