शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold crossed 43000 mark in Delhi Sarafa
Written By
Last Modified: बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (17:28 IST)

सोना 43 हजार के पार, चांदी में भी 600 रुपए का उछाल

सोना 43 हजार के पार, चांदी में भी 600 रुपए का उछाल - Gold crossed 43000 mark in Delhi Sarafa
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में भारी उछाल की वजह से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 43 हजार रुपए के पार पहुंच गया। सोने में आज 700 रुपए का उछाल देखा गया। दूसरी ओर चांदी भी 600 रुपए की बढ़त के साथ 48600 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 8.9 डॉलर चमककर 1,609.45 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.70 डॉलर चढ़कर 1,607.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.19 डॉलर बढ़कर 18.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई।
 
विश्लेषकों का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण में हो रहे विस्तार के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिए कीमती धातुओं का रूख किया है। इस वजह से सोने चांदी में भारी तेजी आई है।
ये भी पढ़ें
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी बोले, GST 21वीं सदी का सबसे बड़ा पागलपन