गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना फिर 42 हजारी, चांदी में गिरावट
Written By
Last Modified: सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (16:43 IST)

सोना फिर 42 हजारी, चांदी में गिरावट

Delhi Sarafa Bazar | सोना फिर 42 हजारी, चांदी में गिरावट
नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ और 190 रुपए की बढ़त में 42020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 100 रुपए लुढ़ककर 47450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 4.35 डॉलर चढ़कर 1,574.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.80 डॉलर की बढ़त में 1577.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए निवेशक सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख कर रहे हैं। इसलिए सोने की कीमतों में तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.13 डॉलर चमककर 17.78 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 
 
ये भी पढ़ें
भारी बिकवाली से सेंसेक्स 162 अंक लुढ़का