1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. कमजोर मांग से सोने और चांदी में मामूली गिरावट

Delhi Sarafa Bazar | कमजोर मांग से सोने और चांदी में मामूली गिरावट

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में रही नरमी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोने पर दबाव रहा और यह शुक्रवार को 45 रुपए फिसलकर 42,070 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी 25 रुपए की गिरावट के साथ 47,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 1.25 डॉलर टूटकर 1,575.80 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। इससे पहले शुरुआती कारोबार में यह डेढ़ सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,577.89 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने में कामयाब रहा था, लेकिन कोरोना वायरस के नियंत्रण को लेकर बंधी उम्मीद से यह बाद में दबाव में आ गया।

अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.70 डॉलर की नरमी के साथ 1,578.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के विपरीत चांदी हाजिर 0.04 डॉलर चमककर 17.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
अगला लेख
शुरुआती बढ़त के बाद लुढ़का बाजार, सेंसेक्‍स 202 और निफ्टी 61 अंक टूटा