शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. domestic lpg cylinder price has increased by 50 rupees after hike in petrol diesel
Written By
Last Updated : शनिवार, 7 मई 2022 (13:35 IST)

LPG सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी, लोग कह रहे हैं- 'नहीं चाहिए मोदीजी के अच्छे दिन'

LPG सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी, लोग कह रहे हैं- 'नहीं चाहिए मोदीजी के अच्छे दिन' - domestic lpg cylinder price has increased by 50 rupees after hike in petrol diesel
नई दिल्ली। 5 राज्यों में चुनाव के बाद आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल के साथ घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। नई कीमत आज से लागू होगी। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 6 अक्टूबर 2021 के बाद बढ़े हैं।
आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत (Domestic LPG Cylinder Price) दिल्ली में 899.50 रुपये से बढ़कर 949.5 रुपये हो गई है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने रसोई गैस की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग अब कह रहे हैं कि 'मोदीजी के अच्छे दिन' नहीं चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि महा-महंगाई, भाजपा लाई! अब गैस सिलेंडर पर 50 रुपए बढ़ा।
गैस सिलेंडर-दिल्ली व मुंबई में 949.50 रुपए, लखनऊ में 987.50 रुपए, कोलकाता में 976 रुपए और चेन्नई में 965.50 रुपए। उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग कह रहे हैं, कोई लोटा दे वो सच्चे-सस्ते दिन, नहीं चाहिए मोदी जी के अच्छे दिन।