1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. LPG cylinder for just Rs 634

सिर्फ 634 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर, जानिए क्‍या है खासियत...

LPG
महंगाई के इस दौर में अगर आप भी सस्‍ता रसोई गैस सिलेंडर बुक करना चाहते हैं तो आपके लिए यह अच्छी खबर है।केवल 634 रुपए में यह सिलेंडर खरीदने का मौका मिल रहा है।देश की सरकारी तेल कंपनी IOCL ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सस्ता सिलेंडर लेकर आई है।

खबरों के अनुसार, अब आप सस्ते में गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ग्राहकों के लिए सस्ता रसोई गैस सिलेंडर लेकर आई है।

इस सिलेंडर का नाम कम्पोजिट सिलेंडर है। यह 14 किलो वाले सिलेंडर से वजन में काफी हलका है। इस सिलेंडर को कोई भी एक हाथ से आराम से उठा सकता है। यह सिलेंडर वजन में हल्के होता है और इसमें आपको 10 किलो गैस मिलती है।

इसी वजह से इसकी कीमत कम होती है। यह सिलेंडर पारदर्शी होता है। इस सिलेंडर को आप सिर्फ 633.5 रुपए में ले सकते हैं। यह नया सिलेंडर पूरी तरह जंगरोधी है।यह सिलेंडर कभी ब्लास्ट भी नहीं होता।

उल्‍लेखनीय है कि 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा किया गया था। गैस कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 105 रुपए का बड़ा इजाफा किया था।
(फाइल फोटो)
अगला लेख
भोपाल में संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे मध्यप्रदेश में अलर्ट, संदिग्धों की धरपकड़, SIT करेगी आतंकी कनेक्शन की जांच