सम्बंधित जानकारी
- यूपी में गोबर से बनेगी बिजली, पहला संयंत्र वाराणसी में
- अब CBI करेगी UP के 15000 करोड़ के 'बाइट बोट' घोटाले की जांच
- वरुण गांधी का केंद्र पर निशाना, किसानों की पीड़ा समझने के लिए उनकी सुन भी लीजिए 'सरकार'
- UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
- UP: लश्कर ए तैयबा ने दी रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी, पुलिस ने की सुरक्षा व्यवस्था सख्त
UP में लांच हुआ पारदर्शी LPG सिलेंडर, दिखाई देगा आर-पार, CM योगी को किया गया भेंट
लखनऊ। इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन ने 10 किलोग्राम गैस क्षमता का कंपोजिट सिलेंडर लांच किया है। कंपनी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पहला सिलेंडर भेंट कर लखनऊ में इस सेवा की शुरुआत कर दी है। इस सिलेंडर में कई खूबियां हैं।
स्टील के भारी-भरकम रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर से छुटकारा पा सकते हैं। फाइबर का बना यह सिलेंडर वर्तमान में चल रहे सिलेंडर तुलनात्मक रूप से पचास प्रतिशत तक हल्का है।
योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में इंडियन ऑइल के नए युग के कंपोजिट सिलेंडर की सेवा का शुभारंभ किया।
कंपनी को बधाई देते हुए कहा कि इस सिलेंडर से जनता को एक नया विकल्प मिलेगा। इंडियन पारदर्शी से उपभोक्ता सिलेंडर में गैस की मात्रा भी देख सकेंगे। इससे उन्हें अचानक से गैस खत्म होने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे समय से रीफिल ऑर्डर कर सकेंगे।
