सम्बंधित जानकारी
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी भी 17,800 के पार
- देवेन्द्र फडणवीस बोले- दिवाली के बाद फूटेगा बम! नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन के दूंगा सबूत
- UP चुनाव में प्रियंका गांधी का नया दांव- फ्री बस यात्रा, छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन... महिलाओं के लिए जारी किया अलग से घोषणा पत्र
- ग्लासगो पहुंचे PM मोदी, दिल्ली और केरल में आज से खुले स्कूल, बड़ी खबरों पर एक नजर
- दिवाली से पहले फूटा महंगाई का बम, LPG के साथ बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
UP: लश्कर ए तैयबा ने दी रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी, पुलिस ने की सुरक्षा व्यवस्था सख्त
प्रमुख बिंदु
- लश्कर ए तैयबा ने दी रेलवे स्टेशनों उड़ाने की धमकी
- रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ाई गई
- ट्रेनों में भी सघन तलाशी अभियान शुरू
लखनऊ। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक धमकी ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार को चुनौती देते हुए लखनऊ और वाराणसी समेत प्रदेश के 46 स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद रेलवे स्टेशनों की चौकसी बढ़ा दी गई। लश्कर के एरिया कमांडर की ओर से पत्र भेजकर ये धमकी दी गई है।
इस धमकी के बाद रेल महकमा अलर्ट पर है। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन और लखनऊ जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ ने निगरानी बढ़ा दी है। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों के साथ ही अधिकारी भी पूरी तरह से सक्रियता बरत रहे हैं। सिर्फ स्टेशन पर ही नहीं आउटर पर भी जवानों को गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
धमकी मिलने के बाद अब स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के साथ ही यहां से रवाना होने वाली ट्रेनों में भी सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। खासकर जो ट्रेनें रात में संचालित होती हैं, उन पर विशेष नजर रखी जा रही है। दीपावली के मौके पर यात्रियों की भीड़ भी ट्रेनों में काफी है। ऐसे में और भी सक्रियता बरती जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
