1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Sarafa Bazar

39000 के करीब पहुंचा सोना, चांदी रही स्थिर

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। सोने में 25 रुपए की तेजी आई, जिससे इसका भाव 38995 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी अपने पुराने भाव 45100 रुपए प्रति किलोग्राम पर ही बनी रही।

दिल्‍ली सर्राफा बाजार में आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में 25 रुपए की तेजी आई, जिससे इसका भाव 38995 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी अपने पुराने भाव 45100 रुपए प्रति किलोग्राम पर ही स्थिर रही। वहीं साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 99 रुपए की गिरावट आई, जिससे यह 43666 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
अगला लेख
गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स 228 अंक और निफ्टी 88 अंक चढ़ा