1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Sarafa Bazar

सोना 70 रुपए टूटा, 40 हजार के पार पहुंची चांदी

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 70 रुपए उतरकर 35,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा जबकि चांदी 660 रुपए उछलकर 40 हजार रुपए के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर 40,190 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को वहां सोना हाजिर 0.34 प्रतिशत गिरकर 1,401.21  डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा 0.33 प्रतिशत गिरकर 1404.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी हाजिर 0.18 प्रतिशत चढ़कर 15.58 डॉलर प्रति औंस बिकी।
अगला लेख
साक्षी-अजितेश प्रेम प्रसंग, एक शख्स ने किए थे 63 कॉल