1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Big fall in gold, silver also fell by Rs 900

सोने में बड़ी गिरावट, चांदी भी 900 रुपए लुढ़की

Delhi bullion market
Delhi bullion market: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 550 रुपए टूटकर 59 हजार 700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60 हजार 250 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली में चांदी की कीमत भी 900 रुपए रुपए लुढ़ककर 72,600 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
 
गांधी के मुताबिक दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को एशियाई कारोबार के घंटों में सोने की हाजिर कीमत 550 रुपए के नुकसान के साथ 59,700 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। 
 
विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,932 डॉलर प्रति औंस रह गया। चांदी भी गिरावट के साथ 23.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
अगला लेख
विदेशी निवेशकों का बढ़ा मोदी सरकार पर भरोसा, 9.5 अरब डॉलर पर पहुंचा निवेश