1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi bullion market

सोना 330 रुपए लुढ़का, चांदी भी 1650 रुपए फिसली

Delhi bullion market
Delhi bullion market : वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 330 रुपए के नुकसान के साथ 61,370 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।वहीं चांदी की कीमत भी 1,650 रुपए लुढ़ककर 75,950 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,650 रुपए लुढ़ककर 75,950 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 330 रुपए की गिरावट के साथ 61,370 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,026 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी गिरावट के साथ 25.10 डॉलर प्रति औंस रही।


गांधी ने कहा कि अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के आने के बाद सोने में उतार चढ़ाव रहा जिससे गुरुवार को एशियाई बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट रही।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
इंदौर में होगा बिहारी फूड फेस्टिवल का आयोजन, परोसे जाएंगे लज़ीज़ व्यंजन