1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Bullion Market

सोना 940 रुपए उछला, चांदी भी 660 रुपए चमकी

Delhi bullion market
Gold-Silver Price : वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 940 रुपए उछलकर 62020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी 660 रुपए की तेजी के साथ 76,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,080 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,080 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 660 रुपए की तेजी के साथ 76,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल रात की तेजी के बाद घरेलू बाजार में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया। विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 2,039.50 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी बढ़कर 25.50 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

गांधी ने कहा कि मानक ब्याज दर में 25 आधार अंक (चौथाई प्रतिशत) की हालिया बढ़ोतरी के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगली बैठक से सख्त मौद्रिक नीति पर रोक लगाने के संकेत से डॉलर और बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट आने के कारण गुरुवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में तेजी आई।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
क्यों सुलग रहा है मणिपुर और क्या है हिंसा की मुख्‍य वजह?