सोना 500 रुपए लुढ़का, चांदी भी 450 रुपए टूटी
Delhi bullion market : कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 500 रुपए की गिरावट के साथ 60580 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। व़हीं चांदी की कीमत भी 450 रुपए घटकर 73,300 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,080 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,080 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 450 रुपए घटकर 73,300 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 500 रुपए की गिरावट के साथ 60,580 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,992 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी घटकर 23.82 डॉलर प्रति औंस रह गई।
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा कि डॉलर की मजबूती के कारण बुधवार को कॉमेक्स में सोने की कीमतों में कमजोरी देखी गई।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

