1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. after one day relief petrol price again increased

एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, जानिए चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

petrol Price
नई दिल्ली। एक दिन की राहत के बाद पेट्रोल के दाम फिर बढ़े हैं। पेट्रोल के दाम में 6 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।
 
 
दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 6 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 82.22 रुपए रही, जबकि डीजल की कीमत 73.87 रुपए रही। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.22 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है।
 
मुंबई में यह 89.60 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 84.07 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 82.80 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 83.26 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 85.48 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
अगला लेख
जेट एयरवेज में नहीं मिलेगा मुफ्त भोजन