सम्बंधित जानकारी
- पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर चिंतित मोदी सरकार, हो सकता है कटौती का ऐलान
- 13 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए क्या है दिल्ली में दाम
- जानिए पेट्रोल के दाम बढ़ने पर जर्मनी के लोगों द्वारा किए गए अनोखे विरोध प्रदर्शन का सच..
- स्वामी ने कहा, पेट्रोल 40 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए, बताया कीमत का गणित...
- चंद्रबाबू का बड़ा कदम, आंध्रप्रदेश में भी घटे पेट्रोल और डीजल के दाम
नहीं मिली राहत, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार एक बार फिर बढ़ोतरी की गई। दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 81.91 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 73.72 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
मुंबई में भी पेट्रोल उत्पादों की कीमत में बढ़ोतरी हुई। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 89.29 रुपए में मिल रहा है, जबकि डीजल 78.26 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।
पूरी दुनिया में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और रुपए की कीमत लगातार गिरने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। भारत अपने कुल तेल का 80 प्रतिशत आयात करता है और वह दुनिया भर में तेल का सबसे ज्यादा आयात करने वाले देशों में तीसरे स्थान पर है।
