सम्बंधित जानकारी
- PM मोदी ने वेबसाइट पर लताजी को याद करते हुए लिखा लेख
- Lata Mangeshkar Death Updates : पंचतत्व में विलीन हुईं लता दीदी की पार्थिव देह, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
- Lata Mangeshkar death : ऐ मेरे वतन के लोगों... जिस दिन जन्मे थे कवि प्रदीप, लता ने उसी दिन ली अंतिम सांस
- इंदौर की जिस गली में जन्मी थीं लता मंगेशकर, उसे उनके जीते जी नहीं मिल सका उनका नाम
- लता मंगेशकर के निधन पर केंद्रीय मंत्रियों ने शोक व्यक्त किया
लता मंगेशकर के जीवन से 8 अंक का था नजदीकी रिश्ता, अंतिम सफर तक जारी रहा
नई दिल्ली। महान गायिका लता मंगेशकर के जीवन में 8 अंक का काफी महत्व रहा था और आंकड़ों में यह बात स्पष्ट नजर आती है। लता मंगेशकर का आज 92 साल की उम्र में निधन हो गया।
क्रिकेट के आंकड़ेबाज श्रीकांत पोद्दार ने बेंगलुरु से फोन पर लताजी के जीवन और 8 अंक से उनकी नजदीकी के बारे में बताया। श्रीकांत ने बताया कि उनके जीवन में अंक 8 कई जगह पर मिलता है। लता जी का जन्म 28 सितम्बर को हुआ था। वे 8 जनवरी को अस्पताल गई थीं और 28 दिन अस्पताल में रही थीं।
उनका छह फरवरी को निधन हुआ यानी 6 और 2 को जोड़े तो आठ बनता है। उन्होंने 35 भाषाओं में गाने गाए, जिसका जोड़ भी 8 है। श्रीकांत ने बताया कि लताजी का बचपन का नाम हेमा था जो अंग्रेजी के एच से शुरू होता है और एच अंग्रेजी वर्णमाला का आठवां अक्षर है।
वह आठ दशक से गायन से जुड़ी रही। वह आज सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर हम सभी को छोड़कर चली गईं। लताजी के नाम में अक्षर ल से लय और ता से ताल यानी कि वो हमेशा लय और ताल में थीं। लताजी के नाम को अंग्रेजी में लिखे लता को देखेंगे एल अंग्रेजी वर्णमाला का 12वां अक्षर है जबकि ए पहला, टी बीसवां और ए पहला।
इस तरह देखें 12+1+20+1=34 और 3+4=7 यानी इनके नाम में ही संगीत के सात सुर थे। अंत में यह बात है कि लता के एल को शुरू से उठाकर अंत में रख दें तो बनेगा अटल, इस प्रकार लताजी का नाम हमेशा अटल रहेगा।(वार्ता)
