1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. लाल किताब
  4. Lal kitab Moon house

लाल किताब : क्या आप रहते हैं चंद्र के मकान में, तो जान लें 5 फायदे

Lal kitab
लाल किताब में आपकी कुंडली देखकर भी मकान की स्थिति बताई जा सकती है और कुंडली के अनुसार भी मकान बनाया जा सकता है। लाल किताब के अनुसार प्रत्येक ग्रह का एक घर या मकान होता है जिसकी स्थिति के बारे में बताया गया है। जैसे शनि के मकान के पास कीकर, आम या खजूर के वृक्ष हो सकते हैं। घर में तलघर हो सकता है। पीछे की दीवार कच्ची हो सकती है। यदि वह दीवार गिर जाए तो शनि के खराब होने की निशानी मानी जाती है। इसी तरह सभी ग्रहों के मकान का वर्णन मिलेगा। यहां जानते हैं कि चंद्र का मकान कैसा होता है और क्या है इसमें रहने के फायदे।
 
 
चंद्र का मकान : चंद्र का मकान अधिकतर पश्चिम या उत्तर कोण में होता है। चंद्र है तो मकान से 24-25 कदम दूर या ठीक सामने कुआं, हैंडपंप, तालाब या बहता हुआ पानी अवश्य होगा। दूध वाले वृक्ष होंगे। ऐसा माना जाता है कि पश्चिम में है तो शनि के प्रभाव में रहेगा और उत्तर में है तो गुरु के प्रभाव में। परंतु जल की स्थिति से चंद्र सही रहता है।
 
1. ऐसे मकान में मानसिक शांति मिलती है।
 
 
2. माता का या घर की महिलाओं की सेहत सही रहती है।
 
3. धन और समृद्धि के मार्ग खुलते हैं। 
 
4. सभी तरह की सुख, सुविधा और वैभव रहता है।
 
5. परिवार के लोग यदि जुबान के अच्छे हैं तो किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना नहीं होती है।
 
यदि मकान की दिशा उत्तर, वायव्य या पश्‍चिम दिशा है तो इसे चंद्र या गुरु का मकान बनाकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Mercury transit in Capricorn : मकर राशि में बुध का प्रवेश, 12 राशियों पर होगा खास असर