बच्चों की सूझबूझ बढ़ाने के लिए 10 मजेदार पहेलियां
बच्चों के लिए कुछ रोचक पहेलियां -
Funny Riddles for kids
1. जब भी लिखना होता तुमको, बनती हूं मैं सखी सहेली, यही है मेरा गुण रे भाई, जब भी काटो, नई नवेली।
उत्तर- पेंसिल
2. अगर नाक पर चढ़ जाऊं, कान पकड़कर तुम्हें पढ़ाऊं।
उत्तर- चश्मा
3. कौन सी ऐसी जगह है, जहां अमीर और गरीब आदमी, दोनों को कटोरी ले कर खड़ा रहना पड़ता है?
उत्तर- गोलगप्पे की दुकान
4. तीन पैरों वाली तितली, नहा धो कर कड़ाई से निकली।
उत्तर- समोसा
5. चार है रानियां, और एक है राजा, हर एक काम में उनका अपना-अपना साजा।
उत्तर- अंगूठा और उंगलियां
6. ऐसा क्या है, जो आपका अपना है, लेकिन उसका इस्तेमाल दूसरे आपसे ज्यादा करते हैं?
उत्तर- आपका नाम
7. साल के किस महीने में 28 दिन होते हैं?
उत्तत- 12 महीने
8. गोल है पर गेंद नहींं, पूंछ है पर पशु नहीं, पूंछ पकड़कर खेलें बच्चे, फिर भी मेरे आंसू न निकले।
उत्तर- गुब्बारा
9. गोल है पर गेंद नहीं कांच है पर दर्पण नहीं रोशनी देता है पर सूरज नहीं बताइए वह क्या है?
उत्तर- बल्ब
10. फूल भी हूं, फल भी हूं, और हूं मिठाई, तो बताओ, क्या हूं मैं भाई?
उत्तर- गुलाब जामुन
