1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
  4. PM Congratulates Congress For Karnataka Win, Mention For BJP Workers

कर्नाटक चुनाव में जीत पर PM मोदी ने कांग्रेस को दी बधाई, BJP कार्यकताओं को भी सराहा

Karnataka Assembly Election Results
नई दिल्ली। Karnataka election results 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा सत्ता विरोधी लहर की काट नहीं तलाश सकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कांग्रेस को कर्नाटक विधानसभा चुनावों (Karnataka Assembly Election) में मिली जीत पर बधाई दी है और उसे लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
मोदी ने ट्विटर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक विधानसभा चुनावों में उनकी जीत पर बधाई। मैं उन्हें जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। 
कांग्रेस को कर्नाटक में बड़ी सफलता मिली है और शनिवार को हुई मतगणना के रुझानों से पार्टी को 135 के आसपास सीटें मिलने की उम्मीद है। विधानसभा की 224 सीटों के लिए मतदान 10 मई को हुआ था। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को करीब 65 सीटें और जनता दल सेकुलर को लगभग 20 सीटें मिलने की संभावना है।
अगला लेख
Karnataka Assembly Election Result 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम : दलीय स्थिति