सम्बंधित जानकारी
- Karnataka Assembly Election Result 2023 Live Commentary: डीके शिवकुमार को मिली सबसे बड़ी जीत, मंत्री अशोक तीसरे नंबर पर
- कर्नाटक चुनाव के परिणाम चौंकाएंगे! जानिए किसका रह सकता है पलड़ा भारी
- कर्नाटक की जीत देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है : प्रियंका गांधी
- सिद्धरमैया बोले, कर्नाटक चुनाव परिणाम लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा
- Karnataka Elections: चुनाव परिणाम के बाद बोले सीएम बोम्मई, 'मैं हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं'
कर्नाटक results: BJP के 14 मंत्री अपने ही गढ़ में हुए ढेर, बागी भी नहीं बचा पाए सीट
Karnataka Election Results 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा सत्ता विरोधी लहर की काट नहीं तलाश सकी। जनता उनके काम से खुश नहीं नजर आई और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। करीब 14 मंत्रियों को जनता ने नकार दिया है।
ALSO READ: Chhanbey By Election Result 2023 : मिर्जापुर की छानबे सीट पर सपा का गणित फेल, 9589 वोटों से रिंकी कोल ने कीर्ति कोल को हराया
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में निवर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के 14 मंत्रियों का हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना हुई।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में निवर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के 14 मंत्रियों का हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतगणना हुई।
जो मंत्री चुनाव हार गये उनमें गोविंदा करजोल (मुधोल), जे सी मधुस्वामी (चिकनैकानाहल्ली), बी सी पाटिल (हिरेकेरूर), शंकर पाटिल मुनेना कोप्पा (नवलगुंड), हलप्पा आचार (येलबुर्गा), बी श्रीरामुलु (बेल्लारी), के सुधाकर (चिक्कबल्लापुरा), बी सी नागेश (टिप्तुर), मुरुगेश निरानी (बिल्गी), बी सी पाटिल (हिरेकेरूर) और एम टी बी नागराज (होसकोटे) शामिल हैं। भाजपा नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी भी सिरसी सीट पर चुनाव हार गये।
मंत्री वी सोमन्ना दो क्षेत्रों वरुणा और चामराजनगर से चुनाव हार गये। उन्होंने इन दोनों सीट से चुनाव लड़ा था। मंत्री आर. अशोक भी दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़े थे। वह पद्मनाभनगर से फिर से चुने गए, लेकिन कनकपुरा सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। Edited By : Sudhir Sharma
