1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

नौकरी-शादी में बढ़ेगा इंटरनेट उपयोग

जीवन साथी विवाह नौकरी
चालू वित्तवर्ष में नौकरी और जीवन साथी ढूँढ़ने के लिए 2.5 करोड़ लोगों द्वारा इंटरनेट का इस्तेमाल करने की संभावना है।

एसोचैम ने इन सेवाओं के लिए रजिस्टर कराने वाले लोगों की संख्या में हो रही अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए यह पूर्वानुमान जताया है।

एसोचैम ने कहा है कि पिछले वर्ष 1.7 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन सुविधाओं का इस्तेमाल किया था, क्योंकि ये सस्ती होती हैं और साथ ही इसमें नाम रजिस्टर कराने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है।

चैंबर के अनुसंधान ब्यूरो द्वारा जुटाए गए आँकड़ों के मुताबिक 2005-06 और 2006-07 के दौरान ऑनलाइन सुविधा के जरिये नौकरी और शादी के लिए जीवन साथी ढूँढ़ने वाले लोगों की संख्या में क्रमशः 63 एवं 48 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। एसोचैम के अनुमान के मुताबिक चालू वित्तवर्ष में ऑनलाइन सुविधा के जरिये 1.5 करोड़ लोग नौकरी पाएँगे और 95 लाख शादियाँ होंगी।

एसोचैम के अध्यक्ष वेणुगोपाल एन. धूत ने बताया कि पिछले साल ऑनलाइन सुविधा के जरिये एक करोड़ लोगों को नौकरियाँ मिलीं और सत्तर लाख जोड़े परिणय सूत्र में बँधे और आने वाले वर्षों में यह संख्या लगातर बढ़ेगी।