1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. twitter x started pay indian users see ads revenue program process in hindi

How to earn from Twitter : Twitter से आप बन सकते हैं मालामाल, मस्क ने यूजर्स के खाते में भेजे 20 लाख रुपए, जानिए क्या है कमाई का तरीका

twitter
How to earn from Twitter : एलन मस्क (Elon Musk) ने Twitter  में नाम के साथ ही नियमों में भी कई बदलाव किए हैं। अब मस्क कमाई का हिस्सा यूजर्स को दे रहे हैं। अब आप यूट्‍यूब की तरह ट्‍विटर से भी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। कई यूजर्स ने ट्‍वीट किया है कि उनके अकाउंट में 20 लाख रुपए तक आए हैं। 
 
कंपनी ने Ads रेवेन्यू को यूजर्स के साथ शेयर करना शुरू कर दिया है। कई यूजर्स को पिछले 2  महीने के लाखों रुपये अकाउंट में आए हैं। Twitter का नाम अब X हो गया है। तो हो जाइए तैयार अब ट्विटर से कमाई के लिए
   
कैसे मिलेगा पैसा (How to earn from Twitter)
Twitter/X अब, भारतीय यूजर्स को ट्वीट करने के पैसे देने लगा है। 
इसे Monetisation/ Ad Revenue Share कहा जाता है 
आपके ट्वीट के रिप्लाई में Ad दिखाए जाते हैं। उसी से होने वाली कमाई का एक हिस्सा Twitter कुछ खास यूजर्स को दे रहा है। 
करना होगा इन शर्तों का पालन (Twitter ads revenue program process) :

आपको Twitter Blue लेना होगा। हर महीने 650 रुपए देकर ले सकते हैं। खूब सारे ट्वीट करने होंगे। आपके 500 से ज्यादा फॉलोअर्स होना जरूरी है। अच्छे और इंटरेस्टिंग ट्वीट होने चाहिए।

3 महीने में जब आपके सभी ट्वीट का कुल Reach, 15 million (1 करोड़ 50 लाख) हो जाएगा तो आप खास यूजर हो जाएंगे। पैसे अपने आप मिल जाएंगे। फिर आपसे, आपका बैंक अकाउंट मांगा जाएगा। पैसे आ जाएंगे।  Edited By : Sudhir Sharma
अगला लेख
No Confidence Motion: आजादी के बाद मोदी सरकार पर जनता का सबसे ज्यादा विश्वास, लोकसभा में बोले अमित शाह Live Updates