1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. Meta releases new AI assistant powered by Llama 3 model

Meta ने जारी किया AI का अपडेट, Llama 3 model के साथ अपग्रेड

Meta
मेटा (Meta) अपने प्लेटफॉर्म पर अपनी एआई (AI) सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए आज कई बड़े कदम उठा रहा है। कंपनी ने अपने एआई चैटबॉट को अपने नवीनतम लार्ज लैंग्वेज मॉडल, लामा 3 के साथ अपग्रेड किया है और अब वह इसे कई देशों में अपने चार प्रमुख ऐप, फेसबुक, मैसेंजर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के सर्च बार में चला रही है। इसके साथ ही नए फीचर्स भी जारी किए गए हैं।

मेटा ने पहली बार मेटा एआई को पिछले साल अमेरिका में लॉन्च किया था। अब यह ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, घाना, जमैका, मलावी, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा, जाम्बिया और जिम्बाब्वे सहित एक दर्जन से अधिक देशों में अंग्रेजी भाषा में चैटबॉट का विस्तार कर रहा है।
अगला लेख
अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा, प्रिंस तेवतिया और टिल्लू ताजपुरिया उदाहरण का देकर दिल्ली हाईकोर्ट में PIL