ई-मेल और मोबाइल फोन से पति की निगरानी
ND
NDजापान में इस नतीजे पर पहुँचने के लिए एक सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण में 500 विवाहित महिलाओं को शामिल किया गया। इनकी उम्र बीस से 39 वर्ष के बीच थी। सर्वेक्षण में पाया गया कि अपने पति के ई-मेल और मोबाइल फोन के ब्यौरे देखने वालीं 35 फीसद पत्नियाँ दरअसल यह जानना चाहती थी कि कहीं उनके पति के किसी और महिला से कोई संबंध तो नहीं हैं।
जापान की न्यूज एजेंसी क्योदो के मुताबिक, चौंतीस फीसद पत्नियों का कहना था कि वह ऐसा महज उत्सुकतावश करती थीं। अट्ठाइस फीसद पत्नियों का कहना था कि वह यह जानना चाहती थीं कि उनका जीवनसाथी कहीं कुछ छिपा तो नहीं रहा है।
यह सर्वेक्षण जापान प्रोडक्टिविटी सेंटर ने ‘हैप्पी पार्टनर दिवस’ से पहले कराया है जो 22 नवंबर को मनाया जाता है। जापान का अर्थ, व्यापार और उद्योग मंत्रालय के अलावा कई ओद्यौगिक निकाय ‘हैप्पी पार्टनर दिवस’ का समर्थन कर रही हैं ताकि विवाहित युगलों में बेहतर संबंध बनाने में मदद की जा सके। (भाषा)

