रविवार, 12 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. trump pressure resignation demand protests white house iran ceasefire
Last Modified: वॉशिंगटन , बुधवार, 8 अप्रैल 2026 (10:12 IST)

सीजफायर के बाद भी कम नहीं हुई ट्रंप की मुश्किलें, 85 सांसदों ने मांगा इस्तीफा

Donald trump Iran US war
US Iran Ceasefire : ईरान से सीजफायर की घोषणा के बाद भी अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। सीजफायर का ऐलान होते ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी व्हाइट हाउस पहुंच गए। इस बीच 85 अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप के इस्तीफे की मांग की है। ALSO READ: ट्रंप का बड़ा ऐलान: 15 दिन तक ईरान पर नहीं होगा हमला, हार्मुज जलडमरूमध्य खुला
 
बताया जा रहा है कि ट्रंप से इस्तीफे की मांग करने वाले सभी सांसद विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के हैं। पहली बार ट्रंप पर विपक्ष का इस तरह का दबाव बनता नजर आ रहा है। वह अपनी नीतियों के कारण विपक्ष के निशाने पर है।
 
युद्ध से पहले ट्रंप को लग रहा था कि वेनेजुएला की तरह ही ईरान भी जल्द ही पस्त हो जाएगा। मगर युद्ध लंबा चल गया। ईरान के पास खोने को ज्यादा कुछ नहीं था लेकिन अमेरिका अर्थव्यवस्था के साथ ही दुनियाभर में तेल संकट खड़ा हो गया। इससे डोनाल्ड ट्रंप की राजनीतिक साख भी दांव पर लग गई। बहरहाल पाकिस्तान और चीन के हस्तक्षेप से अमेरिका और ईरान युद्ध रोकने पर सहमत हो गए।
 
ईरान-अमेरिका के बीच 40 दिनों से चल रहे युद्ध की वजह से अमेरिका की भी अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ रहा था। वहां भी लोग चाहते थे कि युद्ध जल्द ही खत्म हो जाए। ALSO READ: ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज
 
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ 28 फरवरी से जारी युद्ध के बाद अब सीजफायर का ऐलान किया है। इसके तहत अमेरिका और इजराइल 15 दिनों तक ईरान पर हमला नहीं करेंगे। समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ हार्मुज खुल गया है। हालांकि ईरान और ओमान को हार्मुज से टैक्स वसूलने की अनुमति मिल गई है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
Indore में NSUI का बड़ा प्रदर्शन, देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में हंगामा, छात्रों का फूटा गुस्सा