1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. iran attack amazon bahrain us israel war escalation

ईरान का बहरीन में बड़ा हमला: Amazon हेडक्वार्टर पर मिसाइल अटैक, अमेरिका-इजराइल युद्ध और भड़का

iran missile attack at amazon office AI generated Image
Iran Attacks Amazon in Baharin : अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध बुधवार को और भीषण हो गया। ईरान ने बुधवार को बहरीन में Amazon के हेडर्क्वाटर पर मिसाइल हमला किया। बहरीन सरकार ने भी इस हमले की पुष्‍टि की है। ALSO READ: खाली होते शस्त्रागार और महंगा डिफेंस : क्या अमेरिका-इजराइल की 'अजेयता' का दौर खत्म हो रहा है?
 
ईरान ने बहरीन के हमाला में स्थित अमेजॉन के हेडक्वार्टर पर मिसाइल हमला किया इससे बैटेलको हेडक्वार्टर की बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा। बैटेलको, बहरीन की सबसे बड़ी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी है और एमेजॉन वेब सर्विसेज के बुनियादी ढांचे को होस्ट करती है।
 

ईरान ने दी थी हमले की धमकी

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मंगलवार को चेतावनी दी थी कि वह 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में स्थित अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाएगा। 
 
ईरान के निशाने पर माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, एपल, इंटेल, आईबीएम (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन), टेस्ला, बोइंग, डेल टेक्नोलॉजीज, हेवलेट पैकार्ड (एचपी), सिस्को, ओरेकल, मेटा प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम), जेपी मॉर्गन चेस, जनरल इलेक्ट्रिक, हेवलेट पैकार्ड एंटरप्राइज जैसी कंपनियां हैं।
 

क्यों निशाने पर हैं अमेरिकी कंपनियां

ईरान का आरोप है कि OpenAI, Anthropic, Google और Microsoft जैसी कंपनियां अमेरिकी और इजराइली सेना के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ ड्रोन संचालन और 'टारगेट-सिलेक्शन' (लक्ष्य चयन) में मदद कर रही हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2-3 हफ्तों में ईरान से सेना वापसी, इजराइल ने कुद्स कमांडर को मार गिराया