सम्बंधित जानकारी
- समझौता नहीं किया तो खार्ग द्वीप और तेल ठिकानों पर हमला, ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम, US-इजराइल की सीक्रेट मीटिंग से बढ़ा तनाव
- कुवैत में पॉवर प्लांट पर ईरान का मिसाइल अटैक, भारतीय की मौत
- 'ईरान का तेल पसंद है...' ट्रंप ने फिर दिए खर्ग द्वीप पर कब्जे के संकेत
- 30 मार्च की बड़ी खबरें: मिडिल ईस्ट युद्ध तेज, कुवैत में भारतीय की मौत, क्रूड 116 डॉलर पार
- Welcome To Hell : अमेरिका के सैनिक भेजने पर ईरान ने कहा- नरक में आपका स्वागत है, अब शुरू होगा जमीनी युद्ध
अमेरिका ने ईरान में दागे 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बम, ट्रंप ने शेयर किया वीडियो
US Israel Iran War Update : अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी भीषण युद्ध के बीच अमेरिका ने ईरान के इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बम से हमला किया। इस हमले का उद्देश्य अंडरग्राउंड सैन्य ठिकानों को नष्ट करना बताया जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर हमले का वीडियो शेयर किया है, जबकि रिपोर्ट्स में ईरान के परमाणु भंडार को लेकर भी बड़ा दावा किया गया है। ALSO READ: ट्रंप का 39 साल पुराना वीडियो वायरल, ईरान पर हमले को लेकर कही थी बड़ी बात
बंकर बस्टर बम सतह के ऊपर नहीं बल्कि अंदर छिपे ठिकानों को खत्म करने के लिए बनाए जाते हैं, इसलिए इनकी डिजाइन और तकनीक सामान्य बमों से काफी अलग होती है। बताया जा रहा है कि इस हमले का उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें ईरान पर हुए ताजा हमलों को देखा जा सकता है। इस पोस्ट में कोई कैप्शन नहीं लिखा गया है और ना ही यह बताया कि वीडियो ईरान में किस जगह का है। हालांकि, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो ईरान के इस्फहान शहर पर हुए हमलों का है।
राष्ट्रपति Donald Trump ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें देखा जा सकता है कि अमेरिका ने ईरान के Isfahan में एक बड़े गोला-बारूद डिपो पर 2,000 पाउंड का बंकर-बस्टर बम गिराया। VIDEO #DonaldTrump #usa #iran #isfahan #attack #USIranWar #viralvideo pic.twitter.com/kd8k5JcBpN
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) March 31, 2026
क्या होता है बंकर बस्टर बम?
बंकर बस्टर बम ऐसे बम होते हैं जो जमीन या कंक्रीट के अंदर गहराई तक घुसकर विस्फोट करते हैं। इनका इस्तेमाल दुश्मन के अंडरग्राउंड बंकर, सुरंग, हथियार भंडार और परमाणु ठिकानों को खत्म करने के लिए किया जाता है।
कैसे काम करता है?
ये बम बहुत मजबूत धातु से बने होते हैं। गिरते समय ये जमीन को भेदते हैं और अंदर पहुंचकर विस्फोट करते हैं। विस्फोट अंदर होने से ज्यादा नुकसान होता है। सामान्य बम ऊपर फटते हैं, जबकि बंकर बस्टर अंदर जाकर तबाही मचाता है। यह बम कई मीटर मोटी कंक्रीट दीवार भी तोड़ सकता है। जमीन के अंदर छिपे ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर देता है। इसका असर सीमित क्षेत्र में लेकिन बहुत गहरा होता है।
अमेरिका ने इस्फहान पर क्यों फोड़े बंकर बस्टर बम
मीडिया खबरों के अनुसार, ईरान ने लगभग 540 किलोग्राम उच्च संवर्धित यूरेनियम का भंडार इस्फहान में एक अंडरग्राउंड ठिकाने में ट्रांसफर कर दिया है। इसी वजह से अमेरिका और ईरान इस शहर पर लगातार हमले कर रहे हैं।
इसी बीच अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप सैन्य अभियान खत्म करने को तैयार हो सकते हैं, भले ही होर्मुज स्ट्रेट काफी हद तक बंद रहे। हालांकि कई खबरों में यह भी दावा किया गया है कि अमेरिका अब ईरान पर ग्राउंड ऑपरेशन की भी तैयारी कर रहा है।
गौरतलब है कि 28 फरवरी के बाद से अमेरिका और इजराइल के ईरान पर भीषण हमले जारी है। इधर ईरान ने भी इजराइल के साथ ही खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को मिसाइलों और ड्रोन हमलों से दहला दिया है।
edited by : Nrapendra Gupta
photo : Social Media
photo : Social Media
