राहत सामग्री लेने भारत आ रहा विमान US एयर स्ट्राइक में क्षतिग्रस्त, अमेरिका पर भड़का ईरान
ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर अमेरिकी हवाई हमले में महान एयर (ईरान एयरलाइंस) का एक विमान क्षतिग्रस्त हुआ है। यह विमान भारत जाने वाला था ताकि वहां से दवाइयां और मदद का सामान लाकर लोगों तक पहुंचाया जा सके। ईरान ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे वॉर क्राइम और अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन बताया है।
ईरानी दूतावास ने कहा कि शिकागो कन्वेंशन (1944) और मॉन्ट्रियल कन्वेंशन (1971) के मुताबिक, नागरिक विमानों की सुरक्षा के खिलाफ कोई भी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय अपराध मानी जाती है। दूतावास ने सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन ने अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि इस हमले पर तुरंत कार्रवाई करें, जिम्मेदार लोगों को सजा दें और भविष्य में ऐसे खतरों को रोकें।
गौरतलब है कि 28 फरवरी से ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी भीषण जंग में अली खामेनेई समेत 3000 से ज्यादा ईरानियों की मौत हो चुकी है। ईरान भी इजराइल के साथ ही खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें