1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. f 15e second us pilot found iran rescue operation biggest challenge

F-15E का दूसरा अमेरिकी पायलट मिला, ईरान से सुरक्षित बाहर निकालना बनी सबसे बड़ी चुनौती

F-15E pilot rescued
शुक्रवार को ईरान ने अमेरिका के F-15E जेट को मार गिराया। इस हमले के बाद एक पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि दूसरा पायलट लापता था। इसका तलाशी अभियान जारी थी। इस बीच खबर आ रही है कि लापता पायलट मिल गया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि F-15E विमान के दूसरे पायलट को भारी गोलीबारी के बाद बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि लापता पायलट को बचाने कि पुष्टि हो गई है, लेकिन वह अभी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। 
ईरान ने दावा किया है कि उसने शुक्रवार से अब तक दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों-F-15E Strike Eagle और A-10 Thunderbolt II-को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि United States और Israel की सेनाएं लापता क्रू मेंबर की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, जबकि एक पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है।
हाल के दिनों में अमेरिका और इजरायल ने तेहरान के आसपास स्टील, ऊर्जा और परिवहन ढांचे को निशाना बनाया है। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल पर मिसाइल हमले किए और खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा ढांचे को भी निशाना बनाया, जिसमें कुवैत की एक तेल रिफाइनरी में आग लगने और इजरायल के औद्योगिक स्थलों को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बुशेहर न्यूक्लियर प्लांट के पास हमला, ईरान-अमेरिका संघर्ष और भड़का, IAEA ने बताया रेडिएशन का कितना खतरा