1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. donald trump rejects iran peace offer nuclear weapon warning

ट्रंप ने ठुकराया ईरान का ऑफर, बोले- पागलों के हाथ में परमाणु हथियार नहीं दे सकते

trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप ने कहा कि अगर हम ऐसा नहीं करते, तो उनके पास परमाणु हथियार होता और इजराइल, मिडिल ईस्ट और यूरोप तबाह हो जाते। हम ऐसे पागलों के हाथ में परमाणु हथियार नहीं जाने दे सकते।
 
उन्होंने फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम में कहा कि आप ईरान को न्यूक्लियर वेपन नहीं दे सकते। क्योंकि वे इसे बहुत जल्दी इजराइल नाम की जगह पर इस्तेमाल करेंगे, और वे इसे मिडिल ईस्ट में इस्तेमाल करेंगे, और वे इसे यूरोप में इस्तेमाल करेंगे। मुझे लगता है कि हम अगले होंगे, और ऐसा नहीं होने वाला। उनके पास 159 जहाज हैं। हर एक जहाज अभी समुद्र की गहराई में है।
 
ट्रंप ने कहा कि दूसरी कीमतें बहुत कम हैं, लेकिन गैसोलीन महंगा है। लेकिन जब यह खत्म हो जाएगा, तो ईरान के साथ आपके पास न्यूक्लियर वेपन के बिना दुनिया होगी। अगर आप ईरान को न्यूक्लियर वेपन रखने देंगे, तो दुनिया बहुत बड़े खतरे में पड़ जाएगी इसलिए ऐसा नहीं होने वाला है।
 

ट्रंप ने ठुकराया ईरान का ऑफर

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने जंग रोकने के लिए ईरान का ऑफर फिर से ठुकरा दिया है। बताया जा रहा है कि ईरान ने अपने नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का जिक्र नहीं किया है, इससे ट्रंप नाखुश हैं।  इससे पहले ईरान ने 26 और 27 अप्रैल को भी अपना प्रस्ताव भेजा था जिसे वे ठुकरा चुके हैं।
 
ईरान का कहना है कि होर्मुज को तुरंत खोलना चाहिए, परमाणु मुद्दे पर बात में बातचीत होगी। जबकि ट्रंप चाहते हैं कि दोनों चीजें एकसाथ हों।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: पोलिंग ड्यूटी पर TMC को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, EC के सर्कुलर का पालन होगा