'नो मोर मिस्टर नाइस गाय': असॉल्ट राइफल के साथ ट्रंप का सख्त संदेश
अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर तनाव बना हुआ है। दोनों ही झुकने को तैयार नहीं है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर असॉल्ट राइफल के साथ तस्वीर पोस्ट कर ईरान को सख्त संदेश दिया है। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, 'ट्रुथ सोशल' पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह एक असॉल्ट राइफल पकड़े हुए हैं। साथ में लिखा है, 'नो मोर, मिस्टर नाइस गाय'।
उन्होंने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को परमाणु हथियार वाला समझौता करना होगा नहीं तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बातचीत की धीमी गति पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि ईरान अपने मामलों को ठीक से संभाल नहीं पा रहा है।
???????????????????????? ????. ???????????????????? ???????????????????? ???????????????????????? ???????????????? ???????? ???????????????? ???????????????????? - ????????:???????? ???????? ???????????? ????????.????????.????????
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) April 29, 2026
Iran cant get their act together. They dont know how to sign a nonnuclear deal. They better get smart soon! President DJT pic.twitter.com/Fbpthge7DI
फिलहाल, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने और जंग खत्म करने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, अमेरिका इस प्रस्ताव को लेकर नाखुश है और ट्रंप इससे संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने ईरानी नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पता ही नहीं है कि परमाणु रहित समझौते पर हस्ताक्षर कैसे किए जाते हैं।
बहरहाल ट्रंप की यह पोस्ट इस बात का संकेत है कि अगर तेहरान, वॉशिंगटन द्वारा प्रस्तावित शर्तों का विरोध जारी रखता है, तो अमेरिका उसके खिलाफ और भी आक्रामक नीति अपना सकता है। ट्रंप पहले भी कई बार ईरान को तबाह करने की धमकी दे चुके हैं।
ब्रेंट क्रूड 122 डॉलर पार
अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ हार्मुज को लेकर बढ़ते तनाव से ब्रेंट क्रूड 122.61 डॉलर प्रति बैरल पार हो गया। WTI क्रूड 109.2 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल के दाम 112.8 डॉलर प्रति बैरल है।
edited by : Nrapendra Gupta

