फिर शतक चूके सूर्यवंशी लेकिन गुजरात के खिलाफ राजस्थान पहुंचा 200 पार
GTvsRR राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी क्वालिफायर 2 में एक बार फिर शतक चूक गए लेकिन इसके बावजूद भी राजस्थान की टीम गुजरात के खिलाफ 6 विकेटों के नुकसान पर 214 रनों तक पहुंच गई।
वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि राजस्थान 200 से नीचे रहे जाएगी लेकिन डेवॉन फरेरा के अंतिम ओवर में लगाए 4 छक्कों ने मैच का रुख राजस्थान की ओर मोड़ दिया।
वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदो में 7 छक्के और 8 चौकों की मदद से 96 रन बनाए। इससे पहले एलिमिनेटर में भी वह शतक लगाने से चूक गए थे।
वैभव सूर्यवंशी (96), रवींद्र जडेजा (नाबाद 45) और डॉनोवन फरेरा (नाबाद 38) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ छह विकेट पर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
आज राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने आरआर को शुरुआती झटके दिये। यशस्वी जायसवाल (एक) और ध्रुव जुरेल (सात) रन बनाकर आउट हुये। दो ओवर में दो विकेट गंवाकर संकट में फंसी आरआर को बल्लेबाजी करने आये रवींद्र जडेजा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने संभाला और 82 के स्कोर तक ले गये इसी दौरान रवींद्र जडेजा को रिटायर्ड होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान रियान पराग (11) और दसून शानका (तीन) को जेसन होल्डर ने अपना शिकार बना लिया। जोफ्रा आर्चर (सात) को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया।
18वें ओवर में शतक की ओर बढ़ रहे वैभव सूर्यवंशी को कगिसो रबाड़ा ने आखिरीकार अपना शिकार बना लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के उड़ाते हुए (96) रनों की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 214 रन बनाये। आरआर के लिए डॉनोवन फ़रेरा ने पारी के आखिरी ओवर में चार छक्के लगाये और उन्होंने 11 गेंदों में (नाबाद 38) रन बनाये जिसमें दो चौके भी शामिल है। रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए (नाबाद 45) रनों की पारी खेली।
गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिये। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।