सम्बंधित जानकारी
- Chris Gayle का रिकॉर्ड चुकने पर क्या बोले वैभव? ‘Universe Boss’ ने कर दिया बड़ा ऐलान! देखें VIDEO
- Top News 28 May: अमेरिका का ईरान पर दूसरा बड़ा हमला; पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द, IPL में RR की जीत
- राजस्थान ने 47 रनों से हैदराबाद को हराकर किया IPL से बाहर
- वैभव के विस्फोट से हैदराबाद ध्वस्त, राजस्थान ने बनाए 243 रन
- क्रिस गेल के सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा वैभव ने पर सबसे तेज शतक का नहीं तोड़ पाए
क्वालिफायर 2 में टॉस का विवाद, दूसरी बार में राजस्थान ने चुनी बल्लेबाजी (Video)
GTvsRR गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स क्वालिफायर 2 मैच में एक बड़ा विवाद तब हो गया जब रियान पराग ने टॉस के वक्त हेड बोला और सिक्के ने टेल दिखाया लेकिन मैच रेफरी प्रकाश भट्ट को सुनाई नहीं दिया। इस कारण टॉस दुबारा शुरु हुआ और दूसरी बार में राजस्थान यह टॉस जीत गया। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।
आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। बाद में यह पिच बल्लेबाजी के लिए धीमी हो जाएगी और हम उसका फायदा उठाना चाहते हैं। तीन मैच हमारे पिछले मस्ट विन वाले रहे हैं। मैसेज एकदम साफ है कि 40 ओवरों तक अच्छी क्रिकेट खेलनी है। इसके बाद बेस्ट टीम जीत हासिल करेगी। रिकवरी और इंजरी को लेकर सपोर्ट स्टाफ ने काफी शानदार काम किया है।
वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम भी अगर टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। इस विकेट पर 40 ओवरों की क्रिकेट पहले ही हो चुकी है और अब इसमें ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। अब हमारे लिए करो या मरो वाली स्थिति है और अपना पूरा जोर लगाना होगा। हमारी टीम में साई किशोर वापस आए हैं।
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (डब्ल्यू), रियान पराग (सी), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। बाद में यह पिच बल्लेबाजी के लिए धीमी हो जाएगी और हम उसका फायदा उठाना चाहते हैं। तीन मैच हमारे पिछले मस्ट विन वाले रहे हैं। मैसेज एकदम साफ है कि 40 ओवरों तक अच्छी क्रिकेट खेलनी है। इसके बाद बेस्ट टीम जीत हासिल करेगी। रिकवरी और इंजरी को लेकर सपोर्ट स्टाफ ने काफी शानदार काम किया है।
वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम भी अगर टॉस जीतते तो पहले बल्लेबाजी ही करते। इस विकेट पर 40 ओवरों की क्रिकेट पहले ही हो चुकी है और अब इसमें ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। अब हमारे लिए करो या मरो वाली स्थिति है और अपना पूरा जोर लगाना होगा। हमारी टीम में साई किशोर वापस आए हैं।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराजToss update from New Chandigarh @rajasthanroyals won the toss and elected to bat first against @gujarat_titans
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
Updates https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/VuLXsWl9Ih