सम्बंधित जानकारी
- वैभव के विस्फोट से हैदराबाद ध्वस्त, राजस्थान ने बनाए 243 रन
- क्रिस गेल के सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा वैभव ने पर सबसे तेज शतक का नहीं तोड़ पाए
- हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी (Video)
- डगआउट में हीं बैठा रहा Flying Kiwi देखता रहा गुजरात की घटिया फील्डिंग
- ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध
राजस्थान ने 47 रनों से हैदराबाद को हराकर किया IPL से बाहर
RRvsSRH वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल के तूफानी अर्धशतक के बाद जोफ्रा आर्चर की धारदार गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में बुधवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हरा दिया।रॉयल्स के 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स की टीम आर्चर (58 रन पर तीन विकेट), सुशांत मिश्रा (21 रन पर दो विकेट), रविंद्र जडेजा (21 रन पर दो विकेट) और नांद्रे बर्गर (26 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
टीम की ओर से नितीश कुमार रेड्डी ने सर्वाधिक 38 रन बनाए जबकि सलील अरोड़ा (35) और इशान किशन (33) ने भी उपयोगी पारियां खेली लेकिन टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी।
रॉयल्स की टीम अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में यहीं गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। रॉयल्स ने सूर्यवंशी (29 गेंद में 12 छक्कों और पांच चौकों से 97 रन) और जुरेल (21 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों से 50 रन) के अर्धशतक से आठ विकेट पर 243 रन बनाए। सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल (29) के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ आठ ओवर में 125 रन जोड़कर रॉयल्स को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई।
सनराइजर्स की ओर से प्रफुल्ल हिंगे सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 54 रन देकर तीन विकेट चटकाए। कप्तान पैट कमिंस ने चार ओवर में 64 जबकि साकिब हुसैन ने चार ओवर में 52 रन लुटाए।रॉयल्स की टीम हालांकि अंतिम चार ओवर में 34 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरे सनराइजर्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने पांचवें ओवर में 57 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए। पारी की दूसरी ही गेंद पर अभिषेक शर्मा (00) ने आर्चर की गेंद पर विकेटकीपर जुरेल को कैच थमा दिया।
नितीश कुमार रेड्डी (38) ने यश पर दो छक्कों और एक चौक के साथ नौवें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया।सलील अरोड़ा ने भी अगले ओवर में ब्रिजेश शर्मा की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा।नितीश हालांकि रविंद्र जडेजा की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में दासुन शनाका को कैच दे बैठे जबकि अगले ओवर में कमिंस (01) सुशांत मिश्रा का शिकार बने।अरोड़ा भी इसके बाद जडेजा की गेंद पर बर्गर के हाथों लपके गए।सनराइजर्स को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 79 रन की दरकार थी लेकिन टीम इस स्कोर के आसपास भी नहीं पहुंच पाई।
टीम की ओर से नितीश कुमार रेड्डी ने सर्वाधिक 38 रन बनाए जबकि सलील अरोड़ा (35) और इशान किशन (33) ने भी उपयोगी पारियां खेली लेकिन टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी।
रॉयल्स की टीम अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले फाइनल में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को दूसरे क्वालीफायर में यहीं गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। रॉयल्स ने सूर्यवंशी (29 गेंद में 12 छक्कों और पांच चौकों से 97 रन) और जुरेल (21 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों से 50 रन) के अर्धशतक से आठ विकेट पर 243 रन बनाए। सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल (29) के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ आठ ओवर में 125 रन जोड़कर रॉयल्स को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई।
किशन ने आर्चर की लगातार गेंदों पर छक्के और दो चौकों के साथ शुरुआत की जबकि ट्रेविस हेड ने नांद्रे बर्गर की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा।किशन ने आर्चर के अगले ओवर में भी दो छक्के मारे लेकिन फिर कवर में डोनोवन फरेरा को आसान कैच दे बैठे।आर स्मरण ने एक रन बनाकर नांद्र बर्गर की गेंद को मिड ऑन पर आर्चर के हाथों में खेला।आर्चर ने इसके बाद हेड (17) को बोल्ड करके सनराइजर्स को चौथा झटका दिया।स्पिनर यश राज पुंजा ने इसके बाद हेनरिक क्लासेन (18) को पगबाधा करके सनराइजर्स की बची खुची उम्मीदों को भी तोड़ दिया।Dominant with the bat
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Clinical with the ball @rajasthanroyals will next play for a place in the #Final
Scorecard https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/ltlBLaZ4Y0