सम्बंधित जानकारी
- ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध
- सूर्यकुमार की छुट्टी? ‘रेडीमेड कप्तान है यह खिलाड़ी, 2022 से 2026 तक… हर बड़े मैच का हीरो
- भुवनेश्वर 26 विकेटों के साथ पर्पल कैप होल्डर, औरेंज कैप पर गुजरात का कब्जा
- गुजरात के छोड़े कैचों का पूरा फायदा उठाया रजत पाटीदार ने, भड़के गिल (Video)
- 4 IPL सत्र लगातार 600 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली
डगआउट में हीं बैठा रहा Flying Kiwi देखता रहा गुजरात की घटिया फील्डिंग
गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर 1 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के खिलाफ ना केवल घटिया फील्डिंग की बल्कि कैच भी छोड़े। जब 13 ओवर में बैंगलूरू के 120 रन भी नहीं बने थे तब स्लिप का चौका छोड़ा गया। इसके बाद लॉंग ऑन पर रजत की गेंद एक टप्पा लेकर सीधे फील्डर के हाथ में आई थी लेकिन फील्डर भांप नहं पाया। यह सब हो रहा था और गुजरात टाइटंस ही नहीं विश्व क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ फील्डर जो Flying Kiwi के नाम से जाना जाता है वह डगआउट में ही बैठा रह गया। उसे फील्डिंग के लिए भी मैदान पर नहीं उतारा गया।
गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने स्वीकार किया कि स्कोरबोर्ड के दबाव और खराब क्षेत्ररक्षण के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले क्वालीफायर में उनकी टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों 92 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने कहा कि टीम एलिमिनेटर से पहले इस हार को भुलाकर आगे बढ़ जाएगी।गुजरात टाइटन्स अब दूसरे क्वालीफायर में खेलेगी।
फिलिप्स मंगलवार को हुए इस मैच में नहीं खेले थे, उन्होंने कहा कि RCB के गेंदबाजों द्वारा शुरुआती झटके दिए जाने के बाद लक्ष्य का पीछा करना और भी मुश्किल हो गया था। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने गुजरात टाइटन्स के खराब क्षेत्ररक्षण को भी इस मुकाबले का एक अहम कारण बताया। इसमें पाटीदार का 20 रन पर कैच छोड़ना भी शामिल था।
उन्होंने कहा, प्लेऑफ मैचों में क्षेत्ररक्षण बहुत अहम हो जाता है। आप अच्छी गेंदबाजी और अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन अगर आपका क्षेत्ररक्षण खराब रहा, तो आप मैच हार ही जाएंगे। आज रजत का कैच छोड़कर इसकी भारी कीमत चुकाई। अगर आप कैच नहीं पकड़ पाते, तो आप मैच नहीं जीत सकते।
इतनी बुरी हार के बावजूद फिलिप्स ने कहा कि गुजरात टाइन्स खुशकिस्मत है कि उसे प्लेऑफ प्रारूप के जरिए एक और मौका मिला है और उन्होंने टीम का हौसला बढ़ाया कि वे जल्दी ही वापसी कर लेंगे।
उन्होंने कहा, कभी-कभी इस तरह की हार से उबरना शायद ज्यादा आसान होता है। अगर आप एक या दो रन से हारते हैं तो आप किसी एक पल के बारे में सोचते रहते हैं कि काश ऐसा हो जाता या वैसा हो जाता। फिलिप्स ने कहा, लेकिन जब आप जीत के आस-पास भी नहीं होते, तो आप बस यही कह सकते हैं, आज हमारा दिन ही नहीं था। इसका मतलब यह नहीं है कि अगले मैच में भी हमारा दिन नहीं होगा।