सम्बंधित जानकारी
- अभिषेक की आतिशी पारी के बाद भी चेन्नई ने हैदराबाद को 200 से नीचे रोका
- महेंद्र सिंह दिखे टीम के साथ, क्या दिखेंगें हैदराबाद के खिलाफ
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू के खिलाफ मैच के दौरान इस गीत पर भड़की चेन्नई सुपर किंग्स
- पैट कमिंस को अपना आदर्श मानते हैं युवा सनराईजर्स गेंदबाज प्रफ़ुल हिंगे
- झटकों पर झटका! खलील अहमद हुए बाहर, CSK की प्लानिंग पर पड़ा बड़ा असर
चेन्नई ने किया चोक, हैदराबादी गेंदबाजों ने हार के जबड़े से छीनी जीत
CSKvsSRH अभिषेक शर्मा (59) और हाइनरिक क्लासन (59) की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया। यह टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद की तीसरी है और वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने दूसरे ही ओवर में संजू सैमसन (सात) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे के लिए 51 रनों की साझेदारी हुई। पांचवें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी ने आयुष म्हात्रे 13 गेंदों में (30) रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अगले ही ओवर में ईशान मलिंगा ने ऋतुराज गायकवाड़ (19) को अपना शिकार बना लिया। मैथ्यू शॉट और सरफराज खान ने कुछ देर संघर्ष किया। मैथ्यू शॉट 30 गेंदों में (34) और सरफराज खान 19 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुये।

शिवम दुबे (21) को साकिब हुसैन ने आउट किया। प्रफुल्ल हिंगे ने आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए एक विकेट झटका। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी और मुकाबला 10 रनों से हार गई। अंशुल कम्बोज 13 रन बनाकर नाबाद रहे।सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इशान मलिंगा ने तीन विकेट लिये। नीतीश कुमार रेड्डी को दो विकेट मिले। प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।Holding their nerves and jumping into the Top on the points table @SunRisers make it to victories with a last-over win against #CSK
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026
Scorecard https://t.co/uJG04r8iXD #TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvCSK pic.twitter.com/8EdGMHWgPA