महेंद्र सिंह दिखे टीम के साथ, क्या दिखेंगें हैदराबाद के खिलाफ
क्या एमएस धोनी शनिवार शाम को सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के ख़िलाफ़ होने वाला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का अगला मुक़ाबला खेलेंगे? भले ही इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकती लेकिन धोनी के टीम के साथ हैदराबाद की यात्रा करने के चलते इसकी संभावना काफ़ी बढ़ गई है। जब टीम हैदराबाद एयरपोर्ट पर पहुंची तब प्रशंसक धोनी की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े।
सीएसके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में यह देखा जा सकता है कि जब धोनी टीम बस में जा रहे हैं तब प्रशंसक उनका नाम चिल्ला रहे हैं। धोनी इस समय काफ स्ट्रेन से उबर रहे हैं और आईपीएल 2026 में सीएसके के पहले पांचों मुक़ाबले से बाहर रहे। उन्होंने घर के बाहर मुक़ाबलों के लिए सीएसके के साथ गुवाहाटी और बेंगलुरु की यात्रा भी नहीं की। वह सीएसके के मुक़ाबलों के दिन चेपॉक भी नहीं गए थे।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ख़िलाफ मुक़ाबले की पूर्व संध्या पर उन्होंने टीम के अभ्यास सत्र के अंतिम चरण में थोड़ी देर के लिए अभ्यास किया था लेकिन इस दौरान उन्होंने सिर्फ़ थ्रोडाउन का ही सामना किया था। सीएसके ने सीजन की शुरुआत लगातार तीन हार से की थी लेकिन उन्होंने अपने पिछले दोनों मुक़ाबले जीते हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें